Toll Tax : टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा टैक्स, कम ही लोग जानते हैं ये खास नियम

137

Toll Tax : जब दुनिया के सबसे बड़े सड़क नेटवर्क की बात आती है तो इस लिस्ट में भारत का नाम भी आता है। सड़कों की मरम्मत हो या फिर उसका रख-रखाव, इसे संभालना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए फंड जुटाने के लिए राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुछ किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं। हालांकि, हर एक्सप्रेसवे या हाईवे का टोल शुल्क एक जैसा नहीं होता। लेकिन आइए आपको टोल प्लाजा के उन नियमों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से टोल टैक्स पूरी तरह से फ्री हो सकता है।

कम लोगों को ही पता हैं ये नियम

दरअसल देश के राज्य, राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे से रोजाना करोड़ों वाहन गुजरते हैं। इस दौरान वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देना अनिवार्य है। हालांकि, कई बार टोल प्लाजा पर लंबी कतारों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही उन्हें टोल भी देना पड़ता है। लेकिन कुछ साल पहले एक ऐसा नियम लाया गया था, जो न सिर्फ लोगों के लिए राहत भरा था, बल्कि अगर आप इस नियम के बारे में जान लें तो टोल देने से भी छुटकारा पा सकते हैं।

10 सेकेंड वाला नियम ( toll tax rules )

बता दें कि साल 2021 में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) लोगों की सुविधा के लिए एक नियम लेकर आया था। इस नियम का मकसद था कि कोई भी वाहन टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा न रुके। अगर इससे ज्यादा समय लगता है तो वह बिना टोल दिए वहां से जा सकता है।

Related News
1 of 1,173

NHAI के नियमों के मुताबिक, अगर टोल प्लाजा पर बहुत ज्यादा भीड़ है या आपको 10 सेकंड से ज्यादा वहां रुकना है तो फ्री टोल का नियम लागू होगा। अगर इस दौरान आपको कोई परेशानी आती है तो आप NHAI हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।

100 मीटर वाला नियम क्या है

इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नियम कहता है कि अगर टोल प्लाजा पर 100 मीटर के दायरे में वाहनों की लंबी लाइन लगी है तो उस स्थिति में भी टोल टैक्स नहीं देना होता है। हालांकि, इस 100 मीटर में पीली पट्टी होना जरूरी माना जाता है। अगर आपका वाहन इससे दूर है तो आपको टोल टैक्स नहीं देना होगा। इतना ही नहीं अगर टोल प्लाजा पर लगी फास्टैग मशीन काम नहीं कर रही है तो भी आप इससे बच सकते हैं।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...