…और 26 जनवरी से पहले ही हो गई ‘तिरंगा’ की कमी, जानें कारण

0 207

हैदराबाद–आमतौर पर गणतंत्र दिवस और स्‍वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की मांग तेज होती है लेकिन पिछले 15 दिन से पूरे देश से तिरंगे की मांग तेज हो गई है। दरअसल हैदराबाद में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तिरंगा रैलियों का दौर जारी हो गया है।

Related News
1 of 1,160

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों में इसके समर्थक और विरोधी दोनों ही अपनी रैलियों में तिरंगा लेकर चल रहे हैं जिससे 26 जनवरी से ठीक पहले झंडे की कमी हो गई है।

हैदराबाद में तिरंगे की आपूर्ति करने वाले लोगों का मानना है कि अगले दो दिनों में मांग में और ज्‍यादा तेजी आ सकती है क्‍योंकि 10 जनवरी को असदुद्दीन ओवैसी की मीर आलम ईदगाह से शास्‍त्रीपुरम तक विशाल रैली है। ओवैसी ने ऐलान किया है कि वह चारमीनार पर तिरंगा लहराएंगे और उन्‍होंने 10 गुणे 30 फुट लंबा तिरंगा बनाने का ऑर्डर दिया है। मांग को देखते हुए 15 रुपये के झंडे का दाम 30 और 30 रुपये के झंडे को 50 रुपये में बेचा जा रहा है।

Comments
Loading...