फिर बढ़ीं लालू के परिवार की मुश्किलें, पटना में एक मॉल सीज

0 10

न्यूज डेस्क — आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं । अब बिहार के एनफोर्समेंट निेदेशक ने एक मॉल काे सीज कर दिया  है । बताया जा रहा है कि इसमें लालू के परिवार का हिस्सा था । यहां तक की खबरें यह भी हैं कि यह मॉल पूरी तरह से लालू के परिवार का ही था ।

Related News
1 of 1,155

इन खबरों के बाद से ही लालू के परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडियो से बातचीत करने से मना कर दिया है । साथ ही इस बात का भी खंडन किया जा रहा कि इस मॉल से लालू के परिवार का कोई लेना देना था ।जानकारी के अनुसार यह एक निर्माणाधीन मॉल था और कुछ अनियमिततओं के चलते इसे सीज किया गया है । गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही लालू यादव को चारा घोटाले में जेल की सजा हुई है ।

Comments
Loading...