‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज,दमदार एक्शन करते दिखे सदी के महानायक

0 14

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के दिग्गज सितारे से सजी मोस्ट अवेटड फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म का ट्रेलर एक्शन और दमदार डायलॉग्स से भरपूर है। यह ट्रेलर यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जारी किया गया है।

फिल्म में पहली बार अमिर खान अमिताभ बच्चन के साथ काम करते नजर आएंगे।खास बात ये है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक्शन करते नज़र आएंगे। वहीं, आमिर खान मन-मौजी किरदार में दिख रहे है।वहीं ट्रेलर देखने से साफ पता लग रहा है कि दंगल गर्ल फातिमा सना शेख फिल्म में एक वॉरियर है, जो अपने दुश्मनों का निडर हो सामना कर रही है। 

Related News
1 of 306

बता दें कि इस फिल्म अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम आजाद है जो अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ है। आजाद का गैंग और उसकी पकड़ इतनी मजबूत है कि अंग्रेज भी उससे घबराए हुए हैं। अपनी इस घबराहट का इलाज करने के लिए वो एक ऐसे ठग की तलाश करते हैं तो आजाद से मुकाबला करने में उनका साथ दे सके। इसके साथ होती है आमिर खान की एंट्री। आमिर ‘फिरंगी मल्लाह’ के किरदार में हैं जो अंग्रेजी हुकूमत और आजाद के बीच कभी इधर तो कभी उधर नजर आएंगे।

एक्शन से लबालब इस फिल्म में ग्लैमर का तड़का कैटरीना कैफ  लगाएंगी। कुछ दिनों पहले उनका पोस्टर रिलीज हुआ था। उनके किरदार का नाम सुरैया है जिसके साथ आमिर खान का इंटिमेट सीन भी देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। विजय इससे पहले आमिर खान को फिल्म ‘धूम 3’ में डायरेक्ट कर चुके हैं। ये फिल्म 8 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी।

 

Comments
Loading...