गणतंत्र दिवस पर निकाली “तमंचों की रैली”

0 14

अलीगढ़- गणतंत्र दिवस के अवसर पर  निकली जा रही वाहन रैली के दौरान की गई फायरिंग में कई लोग बाल-बाल बचे जबकि एक युवक के पैर में गोली लगने की वजह से उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Related News
1 of 1,155

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मीनाक्षी ओवर ब्रिज पर युवकों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाहन रैली निकालने के साथ ही देशी तमंचों से हर्ष फायरिग कर रहे थे। जबकि कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन चल रहा था।

इस दौरान कई लोगों को छर्रे लगने के साथ रैली में शामिल एक युवक के पैर में गोली लग गयी और वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया ,वही सूचना मिलने पर पहंची पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के तहत अरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

Comments
Loading...