कंटेनर की चपेट में आए बाइक सवार की दर्दनाक मौत

0 119

बस्ती जनपद के छावनी थाना अंतर्गत खमहरिया गांव के निकट भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के ठीक सामने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर ओवरटेक करते समय एक बाइक सवार कंटेनर की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Related News
1 of 3

यह भी पढ़ें-विकास दुबे के बाद अब पुलिस के निशाने पर ये माफिया, टॉप-10 क्रिमिनल की लिस्ट तैयार…

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नदावा पंडित पुरवा गांव निवासी त्रियुगीनारायण 32 पुत्र राम लव त्रिपाठी जो कि किसी निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह अपनी बाइक द्वारा बस्ती से अपने गांव वापस जा रहे थे कि अचानक उक्त स्थान पर पहुंचते ही आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करते समय फिसलकर उसके पिछले पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Comments
Loading...