आतंकी मसूद की गीदड़ भभकी, मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक मचा देंगे तबाही…

0 42

न्यूज डेस्क — उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। इसी को लेकर जैश-ए-मुहम्मद सरगना मसूद अजहर ने एक ऑडियो टेप जारी कर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर गीदड़ भभकी दी है।

आतंकी ने कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक तबाही मचा दी जाएगी। आतंकी ने 9 मिनट के इस टेप में धमकी देते हुए कहा कि अगर अयोध्या में कथित बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बनता है, तो दिल्ली से काबुल तक मुस्लिम लड़के बदला लेने को तैयार हैं। उसने कहा कि हम लोग पूरी तरह से तबाही फैलाने के लिए तैयार हैं।

Related News
1 of 1,162

अजहर ने कहा कि अयोध्या में ढांचे को हमारी कमजोरी के कारण तोड़ा गया और वहां पर मंदिर बना लिया गया है। इन दिनों बड़ी संख्या में गैर मुस्लिम वहां जमा हुए हैं और राम मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे हैं जबकि मुस्लिम भयभीत हैं। टेप में साथ ही अजहर ने अपील की है कि विवादित जमीन मुस्लिम समुदाय को दे दी जाए। नहीं तो हम कुर्बानी देने को तैयार हैं।

इसके अलावा इस टेप में अजहर ने पीएम मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ भी जहर उगला और कहा कि अयोध्या में हो रही गतिविधि चुनाव के कारण बढ़ी है।

गौरतबल है कि भारत सरकार ने मसूद अजहर को 1999 में एयर इंडिया के हाईजैक विमान को छोड़ने के बदले रिहा किया था। तब से वह भारत में उरी सहित कई हमलों को अंजाम दे चुका है। भारत संयुक्त राष्ट्र से उसे आतंकी घोषित कराने का प्रयास कर रहा है, जिसमें चीन रोड़ा अटका रहा है। अजहर अप्रैल 2016 से ही पाकिस्तान में खुला घूम रहा है।

Comments
Loading...