टीम इंडिया की ‘भगवा जर्सी’ पर सपा व कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

0 15

स्पोर्ट्स डेस्क — भारतीय क्रिकेट टीम के भगवा जर्सी में खेलने के कयासों को लेकर अब सियासत शुरु हो गई है। भारत में राजनीतिक दलों ने इस जर्सी पर आपत्ति जताई है।

Related News
1 of 312

इस मामले को लेकर नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस रंग में टीम इंडिया कोई जर्सी सामने नहीं आई है। इससे पहले ये खबरें भी आई थीं कि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया भगवा जर्सी में दिखाई दे सकती है, लेकिन क्रिकेटर ब्लू रंग जर्सी में ही दिखाई दिए।

बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच के दौरान टीम इंडिया भगवा जर्सी में मैदान पर उतर सकती है।जिस पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने टीम इंडिया की जर्सी के भगवा रंग पर सवाल उठा दिए हैं। नेताओं का आरोप है कि बीसीसीआई ने यह रंग मोदी सरकार को खुश करने ‍के लिए उठाया है। हालांकि दूसरी तरफ भाजपा ने आरोपों को नकार दिया है।

वहीं इस मामले पर आईसीसी का कहना है कलर कॉम्बिनेशन उनकी तरफ से बीसीसीआई को भेजा गया था। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 30 जून को बर्मिंघम में मुकाबला होगा। इसे लेकर यह खबरें आ रही हैं कि भारतीय टीम ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकती है।दरअसल टीम इंडिया को ये बदलाव इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि इंग्लैंड और भारत दोनों टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा है। ऐसे में मेहमान टीम को इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में अपनी ‘अल्टरनेट जर्सी’ (वैकल्पिक जर्सी) का उपयोग करना होगा, जो नारंगी होगी।

Comments
Loading...