अवैध खनन पर रोकथाम के लिए तहसीलवार टास्क फोर्स का गठन

0 28

लखनऊ–जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए है। जिलाधिकारी द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करते हुए अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए तहसीलवार टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी में बताया कि उक्त कार्य के लिए 5 टीमो का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में सम्बंधित उप जिलाधिकारी, सम्बंधित सहायक पुलिस आयुक्त/सम्बंधित पुलिस उपाधीक्षक, सहायक सम्भागी परिवहन अधिकारी व खनन निरीक्षक को नियुक्त किया गया है। तहसीलवार गठित की गई टीम निम्नवत है :-

तहसील सदर :-
1- उप जिलाधिकारी सदर।
2- सम्बंधित सहायक पुलिस आयुक्त (नगर)/सम्बंधित पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण)।
3- सहायक सम्भागी परिवहन अधिकारी।
4- खनन निरीक्षक।

Related News
1 of 479

तहसील सरोजनीनगर :-
1- उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर।
2- सम्बंधित सहायक पुलिस आयुक्त (नगर)/सम्बंधित पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण)।
3- सहायक सम्भागी परिवहन अधिकारी।
4- खनन निरीक्षक।

तहसील बी0के0टी0 :-
1- उप जिलाधिकारी बी0के0टी0।
2- सम्बंधित सहायक पुलिस आयुक्त (नगर)/सम्बंधित पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण)।
3- सहायक सम्भागी परिवहन अधिकारी।
4- खनन निरीक्षक।

तहसील मलिहाबाद :-
1- उप जिलाधिकारी मलिहाबाद।
2- सम्बंधित सहायक पुलिस आयुक्त (नगर)/सम्बंधित पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण)।
3- सहायक सम्भागी परिवहन अधिकारी।
4- खनन निरीक्षक।

तहसील मोहनलालगंज :-
1- उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज।
2- सम्बंधित सहायक पुलिस आयुक्त (नगर)/सम्बंधित पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण)।
3- सहायक सम्भागी परिवहन अधिकारी।
4- खनन निरीक्षक

Comments
Loading...