न्यू ईयर पर सनी लियोनी के परफॉर्मेंस का विरोध,जमकर प्रदर्शन,फूंका पुतला

0 14

मनोरंजन डेस्क — नए साल की पूर्वसंध्या पर बेंगलुरु में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम होना था. लेकिन इसके पहले ही सनी के खिलाफ वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. जिस पर अब विवाद के बादल छा गए हैं. एक कन्नड ग्रुप ‘कर्नाटक रक्षना वेदिका युवा सेना’ इस कार्यक्रम का विरोध कर रहा है.

Related News
1 of 306

इन लोगों ने सनी लियोनी की तस्वीरें जलाईं और जम कर नारेबाजी भी की. दरअसल इन लोगों का कहना है कि सनी लियोनी द्वारा शहर में कार्यक्रम करने से शहर की संस्कृति प्रभावित होगी. पिछले साल भी सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध किया गया था.

ये पहला मामला नहीं है जब सनी लियोनी का विरोध हुआ हो. सनी सब से फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं तभी से विरोध झेल रही हैं. दरअसल सनी ने बिग बॉस के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी.इससे पहले सनी लियोनी पॉर्न फिल्मों में काम किया करती थीं. सनी लियोनी का असली नाम करनजीत है और वो कनाडा में रहती थीं. उनके पति का नाम डेनियल है और वो उनके मैनेजर भी हैं.माना जाता है कि बड़े सितारे उनके साथ काम नहीं करता चाहते. 

 

Comments
Loading...