Sunita Williams Retires : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स NASA से लिया रिटायरमेंट

115

Sunita Williams Retires NASA: मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 27 साल की लंबी और ऐतिहासिक सेवा के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA से रिटायर हो गई हैं। सुनीता विलियम्स ने अपने करियर के दौरान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के तीन मिशन पूरे किए और इंसानी अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड बनाए।

सुनीता विलियम्स ने किया रिटायरमेंट की घोषणा

नासा के एक बयान के अनुसार, सुनीता विलियम्स 27 दिसंबर, 2025 को एजेंसी से रिटायर हो गईं। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए, NASA के एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइज़ैकमेन ने कहा, “सुनीता विलियम्स मानव अंतरिक्ष उड़ान में एक अग्रणी रही हैं, उन्होंने स्पेस स्टेशन पर अपने नेतृत्व के माध्यम से खोज के भविष्य को आकार दिया है और पृथ्वी की निचली कक्षा में कमर्शियल मिशन के लिए रास्ता बनाया है।”

अंतरिक्ष में बिताए 608 दिन

NASA के अनुसार, सुनीता विलियम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जो किसी भी NASA अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताया गया दूसरा सबसे लंबा समय है। उन्होंने नौ स्पेस वॉक किए, जिनका कुल समय 62 घंटे और 6 मिनट था। यह किसी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे ज़्यादा स्पेस वॉक का समय है, जबकि वह इस सूची में कुल मिलाकर चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा, वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली शख्स है। नासा की ओर से कहा गया की सुनीता विलियम्स की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। आपके रिटायरमेंट पर बधाई।

विलियम्स का भारतीय कनेक्शन

Related News
1 of 1,165

सुनीता विलियम्स का जन्म यूक्लिड, ओहियो में हुआ था। वह नीडम, मैसाचुसेट्स को अपना गृहनगर मानती हैं। उनके पिता एक न्यूरोएनाटोमिस्ट हैं जिनका जन्म गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासन में हुआ था। हालांकि, बाद में वह संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने बोनी पंड्या से शादी की। बोनी स्लोवेनियाई मूल की हैं। अंतरिक्ष से जुड़े अपने प्रोफेशनल काम के अलावा, विलियम्स और उनके पति माइकल अपने कुत्तों के साथ समय बिताना, वर्कआउट करना, कारों और हवाई जहाजों पर काम करना और हाइकिंग और कैंपिंग जैसी बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेना पसंद करते हैं।

सुनीता विलियम्स के 3 मिशन

सुनीता ने अपनी 9 दिसंबर 2006 को पहली बार अंतरिक्ष में कदम रखा था। विलियम्स ने फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम किया और उस समय 29 घंटे और 17 मिनट के चार स्पेस वॉक करके एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

60 साल की विलियम्स ने छह साल बाद 14 जुलाई 2012 को अपने दूसरे मिशन पर गईं। यह मिशन 127 दिनों तक चला। इस दौरान, विलियम्स ने स्टेशन के रेडिएटर पर अमोनिया लीक को ठीक करने और स्टेशन के सोलर एरे से सिस्टम को पावर देने वाले एक कंपोनेंट को बदलने के लिए तीन स्पेस वॉक किए।

Sunita Williams का तीसरा और आखिरी मिशन जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर पर शुरू हुआ, जिसे तकनीकी दिक्कतों के कारण बढ़ा दिया गया था, और वह मार्च 2025 में सुरक्षित पृथ्वी पर लौटीं। इस मिशन पर पूरी दुनिया विलियम्स को देख रही थी। शुरू में सुनीता को इस मिशन पर कम समय के लिए भेजा गया था, लेकिन एक तकनीकी खराबी के कारण उन्हें स्पेस स्टेशन पर काफी लंबे समय तक रहना पड़ा।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...