श्रीदेवी की बेटी जाह्वनी ने शुरु की ‘धड़क’ की शूटिंग,दिखी हुबहू मां की झलक

0 37

मनोरंजन डेस्क — मां श्रीदेवी के निधन के 13 दिन बाद बेटी जाह्नवी कपूर ने अब फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग शुरु कर दी है। शूटिंग में जाह्नवी साड़ी पहने हुए नजर आ रही है, जाह्नवी तस्वीरों में हुबहू अपनी मम्मी श्रीदेवी की तरह नजर आ रही हैं। इस लुक में वो श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ के जैसी लग रही है।

Related News
1 of 306

बता दें कि श्रीदेवी की मौत के अभी कुछ दिन ही हुए है ऐसे में करण चाहते है कि जाह्नवी को सेट पर अच्छा महौल मिले। सूत्रों की माने तो करण, श्रीदेवी के काफी करीब थे, और अब जाह्नवी के भी करीब हो गए हैं। वो इस बात को समझते है कि जाह्नवी कुछ समय अच्छे से काम नहीं कर पाएंगी।

उन्होंने अपनी टीम को भी इस बात की जानकारी दे दी है कि वो जाह्नवी को समझे। बता दें यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही है जो 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। जाह्वनी ने 6 मार्च को अपना 21वां जन्मदिन अपने परिवार वालो के साथ मनाया जिसकी तस्वीर उन्होने इंस्टाग्राम में शेयर की।  

 

Comments
Loading...