सपा-बसपा गठबंधन को बीजेपी विधायक ने बताया ‘डरबंधन’

0 16

बलिया–2019 लोकसभा चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन को बलिया से भाजपा विधायक डर बंधन बता रहे है। भाजपा विधायक आनन्द सवरूप शुक्ला का दावा है की मोदी के बाद योगी पीएम कैंडिडेट  होंगे। 

Related News
1 of 653

2019 लोकसभा चुनाव को लेकर जहा पार्टिया दुश्मनी भूल नए तलाशने में लगी है। वही सपा बसपा गठबंधन को बलिया सदर विधानसभा के भाजपा विधायक आनन्द  सवरूप शुक्ला ने डर बंधन और ठग बंधन बताया है। भाजपा विधायक ने बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा  गुंडों की छाती पर चढ़ने की बात करने वाले मोदी से डरकर ठगबंधन करने को मजबूर हो गए है। 

भाजपा विधायक ने दावा किया की योगी भी पीएम कैंडिडेट है पर 2024 के लिए।  भाजपा विधायक ने  कहा की सीएम योगी की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ती जा रही है। लिहाजा मोदी के बाद सीएम योगी  ही पीएम बनेगे। 

(रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी, बलिया ) 

Comments
Loading...