सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की फिर तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

0 275

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की एक बार अचानक तबियात बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की निगानी कर रही है।

ये भी पढ़ें..ड़ा खुलासा: राममंदिर भूमि पूजन को लेकर PFI कराना चाहती थी दंगा, 3 सदस्य गिरफ्तार 

मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। इसका इलाज चल रहा है।

80 वर्षीय मुलायम कई महीनों से बीमार चल रहे हैं..
Related News
1 of 1,604

आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

ये भी पढ़ें..गृहमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य के लिये किया गया हवन पूजन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...