Sai Dhansika-Vishal Engagement: साउथ एक्टर विशाल ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। सगाई कर ली है। विशाल ने एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ सगाई कर ली हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी साझा की। दरअसल इसी साल मई में दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। जब से यह पता चला है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, उनके फैन्स उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे।
Sai Dhansika-Vishal Engagement: सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
सबसे खास बात ये है कि विशाल ने अपने 47वें जन्मदिन के मौके पर फैन्स को यह खुशखबरी सुनाई। विशाल के फैन्स इस बात से बेहद खुश हैं। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, दुनिया के कोने-कोने से लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुझे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। इसके लिए आप सभी प्रियजनों का शुक्रिया। आज मुझे साई धनशिका के साथ अपनी सगाई के बारे में आपको बताते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद की कामना करता हूं।
Sai Dhansika And Vishal Engagement: विशाल से 12 साल छोटी हैं धनशिका
बता दें कि अभिनेता विशाल अभिनेत्री धनशिका से 12 साल बड़े हैं। जब दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था, तब धनशिका ने कहा था कि वह विशाल को 15 सालों से जानती हैं। उनके मुताबिक, मुश्किल हालातों में विशाल ने उनका साथ दिया। साथ ही विशाल ने कहा था कि वह साई को पार्टनर के रूप में पाकर बेहद खुश हैं और इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। सामने आई तस्वीरों में विशाल और धनशिका के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है। विशाल ने अपनी अंगूठी की एक तस्वीर भी शेयर की है।
जल्दी करेंगे शादी
फिलहाल शादी की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बताया जा रहा है कि सगाई की तरह इसमें भी करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो विशाल अपनी 35वीं फिल्म ‘मगुडम’ पर काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन रवि अरासु कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दुशारा विजयन, योगी बाबू और अंजलि जैसे सितारे भी हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)