सोनम कपूर ने शेयर की अपने पीरियड्स से जुड़ी कुछ बाते….

0 22

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ को प्रमोट करने में बिजी है. हाल ही में सोनम ने पीरियड्स से जुड़े अपने कुछ अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि बचपन में पीरियड्स के दौरान उनकी दादी उनपर कई बंदिशें लगाती थीं.

Related News
1 of 306

सोनम ने बताया कि उस दौरान दादी किचन और मंदिर में एंट्री करने से साफ मना कर देती थीं. उन्होंने कहा कि जब शहर में लड़कियों पर इतनी पाबंदी थी तो गांव में लड़कियों का क्या हाल होता होगा, यह आप समझ सकते हैं.

उन्होंने कहा, लोग पीरियड्स के बारे में बात नहीं करना चाहते. वो इसे छिपा कर रखना चाहते हैं. हालांकि शहर में लड़कियों के लिए यह आम बात है. जब मैं माहेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब वहां के लोगों की इग्नोरेंस देख मैं हैरान रह गई थी. लोग पीरियड्स पर बात करने से कतराते हैं. लेकिन जब कोई पब्लिक फिगर इन मुद्दों पर बात करता है तो उनपर असर जरूर पड़ता है.बता दें कि पैडमैन में सोनम के साथ राधिका आप्टे भी अहम रोल में हैं. ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

 

Comments
Loading...