प्रियंका के रोड शो में लगे “चौकीदार चोर है” के नारे

0 19

लखनऊ — लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अमौसी एयरपोर्ट से शुरु हुआ रोड शो 20 किमी लम्बे सफार के बाद कांग्रेस दफ्तार पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साह देखने को मिला।

Related News
1 of 653

एक ओर जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए शहर भर मे पोस्टर लगाने के साथ ही राफेल मुद्दे व प्रियंका के मां दुर्गा अवतार के भी पोस्टर लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर इन पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्योगपति अनिल अंबानी से गले मिलते हुए दिखाया गया है।

यही नहीं प्रियंका-राहुल ने रोड शो में राफेल का मॉडल लहराया तो कार्यकर्ता ‘चौकीदार चोर हैं’ के नारे लगाने लगे। वहीं रोड शो में कार्यकर्ताओं ने शरीर पर ‘चौकीदार चोर है’ पेंट करवाया है। यही नहीं कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि मुस्कुराइए! आप लखनऊ में हैं। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है कि आ देखे जरा किसमे कितना है दम, जम के रखना कदम मेरे साथिया।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें बधाई दी। रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा, तुम एक सच्ची दोस्त, परफेक्ट वाइफ और मेरे बच्चों के लिए बेस्ट मां साबित हुई हो। आज के दिन दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक माहौल है, मुझे पता है तुम अपनी जिम्मेदारी को सही से निभाओगी। हम प्रियंका को देश के हवाले करते हैं, भारत की जनता इनका ध्यान रखे।

Comments
Loading...