शादी के बाद Neha कक्कड़ ने बदला अपना नाम, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

शादी के बाद नेहा ने हिंदू मान्यता के अनुसार अपने नाम बदल लिया...

0 462

हाल ही में नई नवेली दुल्हन बनी सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं. इसी के साथ ही दोनों ने अपने नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है.

ये भी पढ़ें..प्रेमी के लिए 125 फुट उंची पानी की टंकी पर चढ़ी ‘बसंती’

नेहा ने इंस्टाग्राम एकाउंट को क्या अपडेट

नेहा कक्कड़ ने बदला अपना नाम

वहीं गुरुवार को शादी के बाद नेहा ने हिंदू मान्यता के अनुसार अपने नाम बदल लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए नाम का ऐलान कर दिया है . इसमें एक ट्विस्‍ट भी है नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल नेम नेहा कक्कड़ के आगे मिसेस सिंह लिख लिया है. हालांकि अपने पुराने नाम में उन्होंने कोई बदलाव नहीं किया है.

नेहा कक्‍कड़ ने बदला अपना नाम

Related News
1 of 306

24 अक्टूबर को रोहनप्रीत संग लिए थे सात फेरे

बता दें कि नेहा कक्कड़ ने 24 अक्‍टूबर को परिवारवालों और दोस्‍तों की मौजूदगी में रोहनप्रीत सिंह संग शादी कर ली थी. जिसके बाद शादी की तस्‍वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Singer Neha Kakkar

वहीं नेहा वेडिंग आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आईं. दोनों की जोड़ी को फैंस लगातार नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. अब जब नई शुरुआत हुई है तो अंदाज बदलना ही था. नेहा कक्‍कड़ ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल दिया है और इसका एलान भी कर दिया है. उनका नया नाम भी उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें..नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग लिए सात फेरे, लीक हुआ शादी का Video

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...