‘शिवपाल सिंह और मैं अपनी-अपनी पार्टी के आडवाणी हैं’-कुमार विश्वास

0 51

इटावा–कभी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे शिवपाल यादव की तरह आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास भी मौका मिलने पर अपना दर्द जाहिर कर ही देते हैं। मंगलवार को एक कार्यक्रम में विश्वास ने खुद को आम आदमी पार्टी का आडवाणी बता दिया।

Related News
1 of 653

इतना ही नहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव को भी अपनी पार्टी का आडवाणी बताया। मंगलवार को इटावा में शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया था। सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कुमार विश्वास ने कहा, ‘मेरे लफ्जों पे मरते थे वो अब कहते हैं.. मत बोलो।’ कुमार विश्वास ने कहा कि उनकी और शिवपाल की अपनी पार्टियों स्थिति एक जैसी है। जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में खून-पसीना एक कर दिया नेतृत्व ने उनको पार्टी से किनारे कर दिया।

कुमार विश्वास ने कविता के माध्यम से कहा, ‘पुरानी दोस्ती को इस नई ताकत से मत तौलो, ये संबंधों की तुरपाई है षडयंत्रों से मत खोलो, मेरे लहजे की छैनी से गढ़े कुछ देवता जो कल मेरे लफ्जों पे मरते थे, वो अब कहते हैं मत बोलो।’ कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने बताया कि 2004 में आया था तो उस समय मुख्यमंत्री मुलायम सिंह थे। उस दौरान कविता में मंत्री का विरोध किया तो उन्होंने सुरक्षा के साथ भेजा था।

 

Comments
Loading...