44 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी

0 91

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री व राजस्था रायलस की मालिकन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दूसरी बार मां बन गई हैं। शिल्पा व राज कुंद्रा ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। शिल्पा ने सरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने इसकी जानकारी अब सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

Image result for दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

Related News
1 of 306

दरअसल फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर एसएसके आ गई हैं। वहीं जैसे ही शिल्पा शेट्टी ने इस तस्वीर को शेयर किया सोशल मीडिया पर सभी लोग शिल्पा और राज कुंद्रा को बधाई दे रहे हैं। फैंस भी बेहद खुश हैं।

बता दें कि शिल्पा और राज ने वर्ष 2009 में शादी की थी। 2012 में शिल्पा ने पहले बच्चे (बेटा वियान) को जन्म दिया था।

Comments
Loading...