दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

0 13

न्यूज डेस्क–दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार चल रही थीं।

Related News
1 of 1,161

बता दें कि वो तीन बार दिल्ली का सीएम रह चुकी हैं। आज हार्ट अटैक के चलते उनकी दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में मौत हो गई। शीला दीक्षित की मौत की यूचना मिलते ही राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार दोपहर 3.30 बजे 81 साल की शीला दीक्षित ने एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित ने 1998 में पहली बार दिल्ली से विधानसभा का चुनाव लड़ा और दिल्ली की छठवीं मुख्यमंत्री बनी थीं।

शीला दीक्षित का नाम कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में सबसे ऊपर है, जिन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार राज्य में मजबूती से बनाए रखा। 15 साल तक दिल्ली की राजनीति में शीला दीक्षित ने एकक्षत्र राज किया। बीजेपी के तमाम कोशिशों के बावजूद वो शीला दीक्षित के चक्रव्यूह को भेद नहीं सके।

Comments
Loading...