शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता खतरे में !

0 14

पटना– जदयू से बागी हो चुके नेता शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू का पार्टी अध्यक्ष माने जाने पर शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता पर सवाल खड़ा हो सकता है।

Related News
1 of 653

 

पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के सामने दोनों नेताओं की सदस्यता को रद्द करने की मांग रखी थी। चुनाव आयोग ने नीतीश कुमार को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए पार्टी की दावेदारी सौंप दी है जिसके चलते शरद यादव गुट को बड़ा झटका लगा है। जदयू के नेताओं का आशा है कि राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू बहुत जल्द शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता पर फैसला सुनाएंगे और उनके द्वारा सुनाया गया निर्णय पार्टी के ही पक्ष में होगा। 

Comments
Loading...