नए साल के स्वागत में शाहरुख की बेटी ने पहना 2 लाख 70 हजार का ड्रेस, देखें तस्वीरें

0 259

मनोरंजन डेस्क — आप सभी जानते है कि अक्सर मशहूर कलाकारों के शौक कई हाई एंड गाड़ियां और लक्जरी ब्रांडों को पसंद करते हैं। कलाकार अक्सर सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने का प्रयत्न करते है, फिर वह रेड कार्पेट हो या फिर पार्टी।वहीं अभिनेता शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान भी अपने शानदार फैशन सेन्स के लिए जानी जाती हैं। इस मामले में सुहाना खान एक जाना पहचाना नाम है।

वैसे तो सुहाना सोशल मीडिया पर अकसर सुर्खियों में रहती है चाहे वो अपने दोस्तों को लेकर हो या फिर बिकनी को लेकर। इस बार अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल शाहरुख़ की बेटी सुहाना खान नए साल के स्वागत के लिए सुहाना ने बाल्मेन ड्रेस पहनी थी।इस लिटिल ब्लैक ड्रेस की कीमत सुनकर कानों पर विश्वास नहीं हुआ। इस बाल्मेन ड्रेस की कीमत 2.70 लाख रूपये बताई जा रही है।

Image result for नए साल के स्वागत में शाहरुख की बेटी ने पहना 2 लाख 70 हजार का ड्रेस

Related News
1 of 305

दरअसल SRK के अलीबाग फार्महाउस में सुहाना दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत करने पहुंचे थी।वहीं हाल ही गौरी खान ने पार्टी के अंदर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें नए साल के मौके पर सुहाना ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना था और इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। इस ड्रेस की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह बाल्मेन ड्रेस कमर से उठती हुई ड्रैगन की एक लंबी आस्तीन से बनी हुई है। इसमें कढ़ाई और मोतियों से बने कंधे 2,875 पाउंड के है।जो भारतीय रुपये के अनुसार 2 लाख 70 हजार रूपये की है।

सुहाना खान ने नए साल के स्वागत में पहना 2 लाख 70 हजार का ड्रेस, देखें तस्वीरें

गौरतबल है कि सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर पहले ही उनकी बहुत फैन फॉलोइंग हैं।सुहाना खान ने हाल ही में एक शार्ट फिल्म में भी काम किया था। इस फिल्म में उनकी भूमिका सभी को पसंद आई थीं।

Comments
Loading...