आधार कार्ड के बिना शहीद की पत्नी को अस्पताल में नहीं मिली जगह, हुई मौत

0 14

न्यूज डेस्क –हरियाणा के सोनीपत में अस्पताल की लापरवाही से शहीद की पत्नी की मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि अस्पताल ने कारगिल शहीद की पत्नी को सिर्फ इसलिए नहीं भर्ती किया क्योंकि उनके परिवार वालों के पास आधार कार्ड नहीं था.

Related News
1 of 1,155

कारगिल में देश के लिए जान देने वाले की पत्नी का इलाज करने से अस्पताल ने इंकार कर दिया क्योंकि उनके पास आधार नहीं थी. ये आरोप है शहीद लक्षमण दास के बेटे पवन कुमार के जिन्होंने अपनी मां को खो दिया है.उन्होंने कहा कि जब वे अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचे तो उनसे आधार कार्ड की मांग की गई. उस वक्त उनके पास कार्ड नहीं था. इसी कारण अस्पताल ने उनकी मां को भर्ती करने से इंकार कर दिया. नतीजा, उनकी मां की मृत्यु हो गई.

वहीं अस्पताल का कहना है कि उन्होंने कभी किसी के इलाज के लिए इंकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि अगर मरीज की स्थिति नाजुक है तो उसे तुरंत दाखिल कर इलाज किया जाता है. इस मामले में भी मरीज को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था लेकिन परिजन उन्हें अपनी मर्जी से ले गए.

 

Comments
Loading...