Shahbaz Sharif: ऑपरेशन सिंदूर पर पाक पीएम का कबूलनामा, कहा-भारत ने तबाह कर डाला
India-Pakistan Tension: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की सफलता के बाद भारत में जश्न का माहौल है। वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ (PM Shahbaz Sharif ) ने अब दुनिया के सामने कबूल किया है भारत के जवाबी हमले में उनके कई एयरबेस तबाह हो गए हैं, खास तौर पर नूरखान एयरबेस (Nur Khan Airbase)। शाहबाज शरीफ ने पहली बार माना है कि भारतीय सेना ने 9-10 मई की रात को रावलपिंडी के नूरखान एयरबेस पर एयर स्ट्राइक की थी। एयर स्ट्राइक में भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइल हमले किए। हालांकि हालांकि पाकिस्तान शुरुआत में इस हमले से इंकार कर रहा था।
Shahbaz Sharif ने मान भारत ने किया तबाह
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने कहा कि 9-10 मई की रात करीब 2:30 बजे जनरल सैयद असीम मुनीर ने मुझे सिक्योर लाइन पर कॉल किया और बताया कि नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों में भारत की बैलिस्टिक मिसाइलें गिरी हैं। हमारी वायुसेना ने अपने देश की रक्षा के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और उन्होंने चीनी लड़ाकू विमानों पर आधुनिक गैजेट्स और तकनीक का भी इस्तेमाल किया।
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज ने भारत-पाक के बीच तनाव कम करने में मदद के लिए संयुक्त अरब अमीरात, कतर, सऊदी अरब, कुवैत, ईरान, ब्रिटेन, तुर्की, चीन और अन्य देशों का आभार व्यक्त किया। इतना ही नहीं संकट के अंतिम क्षण में हस्तक्षेप करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विशेष रूप से जमकर तारीफ की।
India-Pakistan Tension: पाकिस्तान का अहम एयरबेस है नूरखान
बता दें कि नूरखान कोई आम एयरबेस नहीं है। यह पाकिस्तान के वीवीआईपी और उच्च स्तरीय सैन्य एविएशन का केंद्र है। इस्लामाबाद से इसकी निकटता और इसकी दोहरी भूमिका इस एयरबेस को पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील एयरबेस में से एक बनाती है। हमलों के बाद अब तक उपलब्ध सभी सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि भारतीय वायुसेना ने पूरी सटीकता के साथ हमला किया था और किसी भी जगह कोई लक्ष्य चूकता हुआ नहीं दिख रहा है।
हालांकि पाकिस्तान शुरू में दावा कर रहा था कि भारत के हमले में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, पाकिस्तान में हुए इस नुकसान की तस्वीरें पूरी दुनिया ने देखी हैं। इसके बाद भी पाकिस्तान और सेना के साथ-साथ पीएम शाहबाज भी यह मानने को तैयार नहीं थे कि भारत के हमले में उसे कोई नुकसान हुआ है।
India-Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी ढेर
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया और जवाबी कार्रवाई में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूहों से जुड़े 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए।
हमले के बाद, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से गोलाबारी की और साथ ही सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमलों की कोशिश की, जिसके बाद भारत ने एक समन्वित हमला किया और 11 पाकिस्तानी एयरबेसों पर रडार इंफ्रास्ट्रक्चर, संचार केंद्रों और एयरफील्ड को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद, 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)