कोर्ट में नाबालिग से रेप के आरोपी के साथ हुई सनसनीखेज वारदात, जानें क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां आज यानी शुक्रवार की दोपहर में दीवानी कचहरी गेट के सामने नाबालिग से रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

0 402

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां आज यानी शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर में दीवानी कचहरी गेट के सामने नाबालिग से रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को मौके पर ही गिफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रेप आरोपी बिहार का रहने वाला है।

पीड़ित लड़की के पिता ने आरोपी को मारी गोली:

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग से रेप करने वाला 30 वर्षीय दिलशाद हुसैन जमानत पर बाहर आया था। आज उसके केस की पहली सुनवाई थी। हुसैन ने अपने वकील को दोपहर 1:25 बजे फोन किया। वकील, बाहर आकर उससे मिलने वाला था उसी दौरान लड़की के पिता ने आरोपी को देखते ही गोली चला दी। पहली गोली का निशाना चुक जाने से हुसैन भागने लगा। तब तक पीड़िता के पिता ने दूसरी गोली चला दी जो जाकर दिलशाद को लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:

Related News
1 of 1,607

कचहरी में दिन दहाड़े हुई इस घटना से पुरे इलाके  में  दहशत फ़ैल गई। वही मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या के आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। हत्‍यारोपी गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि मारा गया शख्‍स दिलशाद हुसैन बिहार का रहने वाला था। घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की वकीलों से बहस हो गई। घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भाग खड़े होने का आरोप लगा रहे थे। वही वकील कचहरी परिसर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर  सवाल उठा रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...