सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन

0 45

लखनऊ–समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शाकिर अली का बीती रात लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। वह कई दिनों से बीमारी के चलते मेदांता में भर्ती थे।

Related News
1 of 1,110

उनके निधन की खबर आते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। देवरिया के करजहाँ गांव के रहने वाले शाकिर अली ने बीएचयू से स्नातक किया। बनारस में भी वे सक्रिय रहे। वहाँ से लौटने के बाद क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने लगे। वे 1989 व 1991 में गौरीबाजार से निर्दल चुनाव लड़े। 1993 में सपा-बसपा गठबंधन में गौरीबाजार सीट बसपा के खाते में गई। श्री अली बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीत गए।

प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार बनी। इसी सरकार में बाद में श्री अली शिक्षा मंत्री बने। गठबंधन टूटने व सरकार गिरने के बाद वे सपा में शामिल हो गए। उसके बाद से उन्होंने सपा में रहकर ही राजनीति की।

Comments
Loading...