जम्‍मू कश्‍मीर:एनकाउंटर में तब्दील हुआ सर्च ऑपरेशन, घर में छिपे हैं दो आतंकी

0 14

पुलवामा– जम्‍मू कश्मीर के पुलवामा जिले के तहत आने वाले त्राल में एक बार फिर एनकाउंटर जारी है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यहां के एक घर में एक से दो आतंकी छिपे हुए हैं। 

Related News
1 of 1,154

ताजा एनकाउंटर में अरिपाल में सेना को एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर कासो लॉन्‍च किया गया और सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्‍दील हो गया। दो दिन पहले ही त्राल के गुलशनपोरा में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे। ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़े हुए थे।पुलवामा में पिछले करीब 10 दिनों से आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हो रहे हैं। 

यहां पर 28 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने लश्‍कर के एक आतंकी को ढेर किया था तो इसके अगले ही दिन चार आतंकी मारे गए थे। इससे पहले 22 दिसंबर को पुलवामा में छह आतंकी मारे गए थे जो कि जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े थे।

Comments
Loading...