भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सपना चौधरी

0 158

हरियाणा–हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। कार की हालत देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था।

Related News
1 of 1,507

यह दुर्घटना हरियाणा के गुरुग्राम में हुई है। सपना चौधरी की गाड़ी जैसे ही गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक पर पहुंची, पीछे से एक गाड़ी ने सपना की गाड़ी को टक्कर मार दी।सपना देर रात शॉपिंग करके सोहना रोड से लौट रही थीं। वह अपनी सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी में थी। गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, तभी पीछे से एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। हालांकि सपना की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

दुर्घटना में सपना सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। बादशाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हमारे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

Comments
Loading...