RBI Governor: संजय मल्होत्रा जो बने RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

143

RBI Governor Sanjay Malhotra: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को नया गवर्नर मिल गया है। संजय मल्होत्रा (sanjay malhotra) ​​को रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) की जगह लेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

संजय मल्होत्रा ​​11 दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल कल खत्म हो रहा है। दरअसल शक्तिकांत दास का कार्यकाल नहीं बढ़ाए जाने के बाद संजय मल्होत्रा नियुक्ति की गई है, जिसकी चर्चा लगातार मीडिया में हो रही थी।

कौन हैं Sanjay Malhotra

बता दें कि संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ​​1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने 33 साल के करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया। वर्तमान में वे वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

अब वे रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालेंगे। संजय मल्होत्रा ​​का कार्यकाल अगले तीन साल का होगा। मल्होत्रा ​​को वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपार अनुभव है। वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के तौर पर अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें केंद्र और राज्य सरकारों में टैक्स और वित्तीय मामलों का भी गहरा अनुभव है।

Related News
1 of 112

RBI Governor: 11 दिसंबर शक्तिकांत दास का खत्म हो रहा कार्यकाल

गौरतलब है कि मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल कल खत्म हो रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 2018 में शुरू हुआ था और उनके कार्यकाल में कई अहम आर्थिक फैसले लिए गए। हालांकि, सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाने का फैसला नहीं किया है। कहा जा रहा है कि संजय मल्होत्रा ​​की नियुक्ति का फैसला वित्तीय सेवा क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए लिया गया है।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...