बीजेपी प्रत्याशी ने फर्जी वोटिंग को बढ़ावा देने के लिए कार्यकर्ताओं से की अपील

0 22

बदायूं–उत्तर प्रदेश के बदायूं में बीजेपी उम्मीदवार और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने तमाम कानूनों और मर्यादाओं को धता बताते हुए खुलेआम बीजेपी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा है कि अगर मौका मिले तो दूसरे का वोट भी डाल देना।

Related News
1 of 653

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को दूसरों का भी वोट डालने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर फर्जी वोट डालने का मौका मिले तो जरूर डालना। संघमित्रा ने सभा में मौजूद अपने लोगों से कहा कि अगर फर्जी वोट डालने का मौका मिले तो जरूर डालना। संघमित्रा ने कहा, “यह हर जगह चलता है। अगर कोई न तो उसकी जगह वोट डाल दिया जाता है। मौका मिले तो आप भी फायदा उठा लेना। चोरी-छिपे कोई दूसरे की भी वोट डाल सकता है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य पहली बार विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि अगर चुनाव के दौरान कोई दादागिरी करने आता है, गुंडागर्दी करने आता है तो उससे लोगों को डरने की जरुरत नहीं है, क्योंकि संघमित्रा मौर्य उन गुंडों से भी बड़ी गुंडी बन जाएगी। संघमित्रा ने कहा था, “अगर किसी ने आपके मान-सम्मान, स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ की कोशिश की तो संघमित्रा मौर्य उससे भी बड़ी गुंडी बन जाएगी।”

Comments
Loading...