बिना हेलमेट घूम रहे सलमान के जीजा का कटा चालान

0 18

मनोरंजन डेस्क– सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा अपनी पहली फिल्म ‘लवरात्रि’ से डेब्यू करने जा रहे है। फिल्म प्रमोशन के दौरान आयुष को ट्रैफिक नियमों का जरा भी ख्याल नही रहा लिहाजा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर उनका चालान कर दिया गया।

Related News
1 of 306

दरअसल आयुष वडोदरा में अपनी डेब्यू फिल्म ‘लवरात्रि’ को प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। एयरपोर्ट से इवेंट वेन्यू तक वो अपनी को-स्टार वरीना के साथ स्कूटी पर गए। लेकिन इस राइड के दौरान आयुष हेलमेट लगाना भूल गए। जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने उनके नाम 100 रुपये का चालान काट दिया।जिसके बाद से चालान रसीद सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस फिल्म को सलमान खान प्रोडक्शन ने बनाया है। फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है- “एक्टर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो ट्रैफिक रूल का पालन करें। अगर वो लोग ऐसा नहीं करते हैं तो फैंस के बीच इसका गलत संदेश जाता है.” फिल्म की कहानी गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें गरबा का रंग नजर आएगा। लवरात्रिस पूरी तरह से खान, परिवार की फिल्म है। यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान के जीजा आयुष का कटा चालान, बिना हेलमेट चला रहे थे स्कूटी

Comments
Loading...