Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान हिंदी सिनेमा के सक्सेसफुल सुपरस्टार में से एक हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। हमेशा की तरह, इस बार भाईजान ने अपना खास दिन पनवेल में अपने फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। इस प्राइवेट पार्टी में परिवार के सदस्यों के अलावा, इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त और डायरेक्टर शामिल हुए।
Salman Khan Birthday: फैंस साथ सलमान ने काटा केक
अपने जन्मदिन के लिए, सलमान खान ने सिंपल लुक चुना। उन्होंने एक सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। एक्टर का जन्मदिन खास बनाने के लिए एक बड़ा केक लाया गया, जिसे उन्होंने काटा और अपने हाथों से पैपराजी को खिलाया। इस मौके उनके भाई अरबाज खान पत्नी शूरा खान और भतीजों के साथ नजर आए। कुछ फैंस भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मौजूद थे, जो उनके साथ सेलिब्रेट करने के लिए केक लेकर आए थे।
Salman Khan Birthday: कौन-कौन बर्थडे पार्टी में हुआ शामिल
इसके अलावा संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत सिंह, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, आदित्य रॉय कपूर और जेनेलिया डिसूजा अपने बच्चों के साथ सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल होते दिखे। एक्टर ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी के चेहरों पर बड़ी मुस्कान थी। वहीं सोशल मीडिया पर कई बड़े सितारों एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर हो सकता है जारी
इतना ही नहीं आज सलमान खान के फैंस के लिए भी खास दिन है। क्योंकि सूत्रों की माने तो सलमान खान आज अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर कर सकते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह या तो फिल्म का टीजर होगा या कोई और जरूरी चीज़, जो उनके फैंस के लिए एकदम सही बर्थडे गिफ्ट होगा। अब तक फिल्म के सिर्फ कुछ पोस्टर ही रिलीज। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। दोनों सितारों के बीच उम्र के फासले को लेकर भी काफी चर्चा हुई है। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)