इस फिल्म में अब टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करेंगे सलमान,ईद पर होगी रिलीज 

0 16

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड में एश्वर्या राय से लेकर कैटरीन कैफ तक कई अभिनेत्रियों को पहचान दिलाने वाले बिगबॉस सलमान खान अब अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नज़र आएंगे. जी हां,  दिशा को सलमान की अपकमिंग फिल्म भारत में लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया गया है.

सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर दिशा की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी.सलमान ने ट्वीटर पर लिखा, ”दिशा पटानी भारत फिल्म में आपका स्वागत है.” इसके बाद दिशा ने भी जवाब में उन्हें धन्यवाद दिया और बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर वो सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं.

Related News
1 of 306

बता दें कि इस फिल्म में देश गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी हैं. फिल्म भारत में दिशा दोनों सुपरस्टार्स सलमान और प्रियंका के साथ नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 2019 की ईद के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने गुरुवार को ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया है. उन्होंने दिशा की तस्वीर साझा करते हुए सेट पर उनका स्वागत किया.

वहीं अली अब्बास जफर ने लिखा, “दिशा पटानी ‘भारत’ की यात्रा में आपका स्वागत है. सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा.” यह सलमान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले उनके साथ वह ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में काम कर चुके हैं.जबकि  प्रियंका 11 साल बाद, सलमान के साथ काम कर रही हैं. इससे पहले वर्ष 2008 में वह ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में नजर आ चुके हैं.आपको बता दें कि ‘भारत’ वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का आधिकारिक रूपांतरण है.

दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म ‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं थी. ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर है.साल 2018 दिशा के करियर के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. बता दे कि दिशा ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.दरअसल दिशा टाइगर के साथ रिलेशन को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने इन खबरों को न तो कंफर्म किया है और न ही ऐसी किसी भी खबर का खंडन ही किया है.

Comments
Loading...