पापा सैफ के मुंह से उनकी सेक्स लाइफ की बातें सुन शर्मागईं सारा अली खान

0 44

मनोरंजन डेस्क — करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 6’ आखिरकार अपने उस रंग में नजर आने लगा है, जिसके लिए यह शो जाना जाता है।

Related News
1 of 306

इस शो में सितारे ऐसी-ऐसी बातें कुबूल कर जाते हैं, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी न हो। ऐसा ही कुछ हुआ है करण के चैट शो के उस एपिसोड में जिसमें सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ पहुंचे। हालांकि, यह एपिसोड आप 18 नवंबर को देख सकेंगे।

करण जौहर के इस शो के अगले मेहमान हैं सैफ और सारा। इस शो में उनकी मजेदार बॉन्डिंग नजर आ रही है। जहां सारा ने इस शो में बॉयफ्रेंड और अपनी शादी को लेकर बातें कही तो सैफ ने भी अपनी बेडरूम सीक्रेट शेयर कर डाला। हुआ यूं कि करण जौहर करीना के बारे में बातें करते हुए कहते हैं कि आपकी वाइफ का जिम लुक काफी पॉप्युलर है, इसपर सैफ कहते हैं कि …और मैं बेडरूम में डिपार्चर से पहले उनका क्लोज़अप लुक देखता हूं।’ अपने पिता के मुंह से उनकी सेक्स लाइफ से ये बातें सुनकर सारा शर्मा जाती हैं और अपने कानों पर हाथ रख लेती हैं। 

Comments
Loading...