‘राजा भैया अपना अस्तित्व बचाने के लिए बना रहे हैं नई पार्टी’-साध्वी निरंजन ज्योति

0 22

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बोखलाहट है कि कहीं घोटाले करने वाले हमारे गले का फंदा न बन जाये। 

Related News
1 of 654

राहुल गांधी डर रहे हैं कि उनके परिवार के ऊपर, उनके बहनोई के ऊपर या खुद के ऊपर ना आ जाये । उनको प्रधानमंत्री बनने को छटपटाहट है। लेकिन प्रधानमंत्री जनता बनाती है। वहीं उन्होंने मेरठ में दलितों द्वारा मूर्ति स्थापित के रोके जाने के सवाल पर कहा कि अगर ऐसा है तो गलत है। वहीं उन्होंने गुजरात से उत्तर भारतीयों के पलायन के मामले में कहा कि गुजरात को बदनाम करने के लिए कांग्रेस की चाल है क्योंकि कांग्रेस के दो नेता ही इस पूरे मामले में हैं शामिल। कांग्रेस किस हद तक जाएगी यह कहा नहीं जा सकता। जिगनेश राहुल से जुड़े हैं। राहुल उन पर कार्यवाही करें। उपद्रव करने वालो की गिरफ्तारी भी हुई है और इस मामले को भड़काने वालो पर भी शिकंजा कसा जाएगा । 

महागठबंधन के सवाल पर कहा कि यह गठबंधन अपने अस्तित्व को बचाने के लिए है। 2019 आते आते गठबंधन रहेगा यह नहीं रहेगा । राजा भईया द्वारा नई पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि राजा भईया कहते थे कि वह जिंदगी भर अखिलेश का रहूंगा। अब यह उनसे पूछिये की अखिलेश को कैसे बीच मे छोड़ दिया , यह पार्टी भी अपने अस्तित्व बचाने के लिए बनाई जा रही है ।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...