IND VS SA : आखिरी तीन वनडे में डिविलियर्स की वापसी

0 15

स्पोर्ट्स डेस्क — स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की भारत के खिलाफ बाकी बचे तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी हुई. इससे मेजबान टीम को मजबूती मिली है. मेजबान टीम ने अब तक तीनों वनडे मैच गंवाए हैं.

Related News
1 of 205

डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन शनिवार को वांडरर्स पर होने वाले चौथे मैच में उनके खेलने पर फैसला कल के अभ्यास के बाद लिया जाएगा.बता दें कि वांडरर्स टेस्ट के दौरान अंगुली में लगी चोट के कारण डिविलियर्स पहले तीन वनडे में नहीं खेल पाए थे. मौजूदा टीम में यही एक बदलाव किया गया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 मैचों की सीरीज में 0-3 से पीछे है. दोनों टीमों के बीच चौथा वनडे 10 फरवरी को खेला जाएगा.

Comments
Loading...