अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शीघ्र होगा निर्माण- केशव प्रसाद मौर्य

0 18

बहराइच —  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अयोध्या में राम के भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। मंदिर के निर्माण में आने वाली बाधाओं को उचित समय पर दूर किया जाएगा।

Related News
1 of 654

बता दें कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पौत्र के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने रविवार को शहर आए थे। उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार की शाम हेलीकॉप्टर से शहर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पुलिस लाइन में प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल, डीएम एसपी ने स्वागत किया तत्पश्चात बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के आवास पर गए। कुछ समय ठहरने के बाद वह सीधे लेजर रिजॉर्ट पहुंचे। 

हेलीपैड पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि मंदिर के निर्माण में आने वाली बाधाओं को उचित समय पर दूर किया जाएगा।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...