कासगंज हिंसाः राज बब्बर को नहीं मिली कासगंज जाने की अनुमति

0 11

लखनऊ-– उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस भड़की हिंसा पर अब राजनीति गर्माने लगी है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में मृतक चंदन के परिजनों से मिलने जा रहे प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोक लिया।

Related News
1 of 653

प्रशासन ने कहा कि कासगंज मे सुरक्षा के मद्देनजर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। गौरतलब है कि कासगंज हिंसा के बाद शहर में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन अब इस पर नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इससे पहले मंगलवार को अलीगढ़ से आ रहे बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सिंह लोधी और उनके साथियों को मिशन चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया था। उन्हें संघ कार्यालय जाना था, लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया।

Comments
Loading...