रेलवे ने रद्द की 200 से ज्यादा ट्रेनें

ट्रेनों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए किया गया था रद्द

0 77

न्यूज डेस्क — भारतीय रेलवे ने रविवार को 200 से ज्यादा ट्रेंनों रद्द कर दिया है। रेलवे ने एक्सप्रेस और कुछ मेल ट्रेनों को रद्द किया है। देश के विभिन्न हिस्सों में रेलवे जोनों में मरम्मत के काम करने को लिए कई ट्रेनें को रद्द किया गया है। ट्रेनों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए इनको रद्द किया गया है। रेलवे की वेबसाइट नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम पर कैंसिल की गई ट्रेनों की सूची जारी की गई है।

Related News
1 of 1,169

रेलवे ने जिन रेलगाड़ियों को कैंसिल किया गया है उनकी सूची रेलवे की वेबसाइट नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर डाल दी है। वहीं स्टेशनों पर एनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को कैंसिल ट्रेनों की सूचना दी जा रही है। 139 सेवा पर एसएमएस कर के भी गाड़ियों की स्थिति जानी जा सकती है। वहीं जिन यात्रियों की रेलगाड़ी कैंसिल हो गई है वो अपना टिकट कैंसिल करा कर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे में रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे की ओर से देश के अलग – अलग हिस्सों में समय – समय पर पटरियों की मरम्मत के लिए कई बार ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाते हैं। इसके चलते ट्रेनों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ता है।

Comments
Loading...