कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर यहां पहुंचे राहुल गांधी…

0 19

नई दिल्ली– कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी अपनी पहली विदेश यात्रा पर निकल चुके हैं। अपनी एक दिन की यात्रा के लिए राहुल बहरीन पहुंच चुके हैं और उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी पहुंचे हैं। बहरीन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Related News
1 of 1,155

 

राहुल से मिलने के लिए एयरपोर्ट पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद राहुल एयरपोर्ट लॉबी में पहुंचे तो उनसे मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लग गई। सिक्युरिटी स्टाफ ने राहुल को काफी मशक्कत के बाद वहां से निकाला। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी बहरीन के कई राजनेताओं से मुलाकात करेंगे, साथ ही वह भारतीय उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और उनसे भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में बात करेंगे। पूर्व कांग्रेस सांसद मधु गौड़ याश्की के अनुसार जोकि राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हैं का कहना है कि भारत की गिरती अर्थव्यवस्था की वजह से बहरीन में एनआरआई काफी चिंतित हैं। बहरीन की यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा से भी मुलाकात करेंगे।

Comments
Loading...