लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हुआ ‘रेस 3’ का ट्रेलर

0 13

मनोरंजन डेस्क — लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सितारों से सजी फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सलमान खान काफी बिंदास लुक में कई जगह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि उनकी को-एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी काफी बोल्ड लुक में दिख रही हैं.

वहीं लंबे समय बाद बॉलीवुड एक बार फिर से स्‍टाइलिश लुक नजर आ रहे बॉबी देओल भी  इस फिल्‍म के ट्रेलर में आपको काफी इंप्रेस करेंगे.गौरतलब  हो कि सलमान खान की ईद पर आने वाली एक्शन फिल्म रेस 3 के ट्रेलर का सबको बेसब्री से इंतजार था और सलमान ने भी इसे लेकर उत्सुकता जगाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी.

Related News
1 of 306

सलमान पिछले दो दिनों से टि्वटर पर मजाक कर रहे थे सोशल मीडिया पर मंगलवार को सुबह से ही ‘रेस 3 ट्रेलर डे’ ट्रेंड करता रहा. फिल्म रिलीज होने से पहले फैन्स का ऐसा क्रेज सलमान की फिल्मों के लिए अक्सर देखा गया है. लेकिन अंतत: उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेस 3’ का ऑफिशियल ट्रेलर अपने ट्विटर हैंडल से मंगलवार शाम को रिलीज कर ही दिया.

बता दें कि फिल्म ‘रेस 3’ में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम हैं. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तोरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जा रहा है. रेमो डिसूजा निर्देशित ‘रेस 3’ 2018 की ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होनी है.बता दें कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट आज 15 मई की ही रखी गई थी. लेकिन ट्रेलर रिलीज से ठीक एक दिन पहले सलमान खान के ट्वीट ने इस बात की तरफ इशारा किया कि शायद फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने में अभी देर लगेगी.

Comments
Loading...