दूसरी बार दूल्हा बनेंगे भगवंत मान, 16 साल छोटी लड़की से करेंगे शादी

0 79

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) फिर से शादी करने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में ज्यादा लोग नहीं बुलाए गए हैं। अलबत्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार सहित इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम बेहद सादगी भरा होगा। भगवंत मान जिस लड़की के साथ शादी करने जा रहे हैं, उसका नाम डा. गुरप्रीत कौर बताया जा रहा है। सीएम ने अभी अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। शादी मान के आवास पर होगी।

ये भी पढ़ें..वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, बीसीसीआई ने इन दिग्गजों को किया बाहर

भगवंत मान (Bhagwant Mann) अभी 48 वर्ष के हैं और उनका पहली पत्नी से चार वर्ष पूर्व तलाक हो चुका है। भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर पिछले एक-डेढ़ साल से काफी नजदीक थे। गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ राजपुरा में रहती हैं। गुरप्रीत कौर अक्सर भगवंत मान (Bhagwant Mann) की बहन के साथ देखी जाती थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान का 2016 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनके एक बेटी और एक बेटा हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। अब तलाक के 6 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है।

Related News
1 of 653

भगवंत मान ने जब सीएम पद की शपथ ली थी तो दोनों बच्चे पिता से मिलने शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। अपने शपथ ग्रहण समारोह में बेटी व बेटे को देखकर भगवंत मान काफी भावुक हो गए थे। 2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर उनका प्रचार करती भी नजर आई थीं। बाद में दोनों अलग हो गए। इंद्रप्रीत कौर दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं।

पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...