PSL 2026 Iftikhar Ahmed: पाकिस्तान प्रीमियर लीग में इफ्तिखार अहमद ने रचा इतिहास, IPL में भी 14 साल से नहीं बना ये रिकॉर्ड

140

PSL 2026 Iftikhar Ahmed: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पेशावर ज़ल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में पेशावर ज़ल्मी के अनुभवी ऑलराउंडर इफ्तिखार अहमद ने इतिहास रच दिया। उन्होंने PSL में वो मुकाम हासिल किया जो अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर अब तक नहीं कर पाए। इतना ही नहीं उपलब्धि पिछले 14 सालों से दुनिया की सबसे बड़ी लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में भी देखने को नहीं मिली है।

PSL 2026: इफ्तिखार ने रचा इतिहास

दरअसल पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेले गए इस मुकाबले में कप्तान बाबर आजम ने बड़ा दांव खेलते हुए अनुभवी ऑलराउंडर इफ्तिखार को पावरप्ले में ही गेंद थमा दी। इफ्तिखार ने इस भरोसे पर खरा उतरते हुए ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की कि हैदराबाद की टीम महज 34 रनों पर अपने 4 अहम विकेट गंवाकर घुटनों पर आ गई। 35 साल के इस गेंदबाज ने सिर्फ 21 रन देकर चार विकेट चटकाए।

उन्होंने मैच के तीसरे ओवर में माज़ सदाक़त को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया। हालांकि असली कहर तो पांचवें ओवर में बरपा। उस ओवर में, इफ्तिखार सैम अयूब, उस्मान खान और शरजील खान जैसे खतरनाक बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी। इफ्तिखार की इस गेंदबाज़ी की बदौलत, हैदराबाद की टीम 145 रन के कुल स्कोर पर ही सिमट गई। हैदराबाद के लिए कुसल परेरा ने 55 रन की जुझारू पारी खेली।

इफ्तिखार अहमद के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड

Related News
1 of 372

इस प्रदर्शन के साथ, इफ्तिखार अहमद PSL के इतिहास में पावरप्ले के अंदर चार विकेट लेने का कारनामा करने वाले सिर्फ़ दूसरे स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले, समित पटेल ने 2020 में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा, इफ्तिखार T20 क्रिकेट के किसी भी स्तर पर पावरप्ले के दौरान चार विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी स्पिनर बन गए हैं। इफ्तिखार T20 क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले के अंदर चार विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं इफ्तिखार ने अब PSL में पावरप्ले के दौरान सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह इस सूची में समित पटेल और तेज गेंदबाजों उम्मेद आसिफ, शेल्डन कॉटरेल और खुर्रम शहज़ाद के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।

अश्विन कर चुके है ये कारनामा

दिलचस्प बात यह है कि अब तक दुनिया का कोई भी स्पिनर पावरप्ले के दौरान 5 विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाया है, जिससे इफ्तिखार संयुक्त रूप से विश्व रिकॉर्ड धारक बन गए हैं। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे, जबकि IPL में यह दुर्लभ कारनामा आखिरी बार 14 साल पहले देखने को मिला था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...