रक्षक पिता बना भक्षक, अपनी ही 3 बेटियों को बनाया हवस का शिकार

0 25

न्यूज डेस्क — अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर कोई लड़की कैसे सुरक्षित रहेगी, आज के हालातों में यह सबसे बड़ा सवाल है। दरअसल गुजरात के पोरबंदर में एक पिता पर आरोप लगा है कि उसने अपनी 3 बेटियों के साथ रेप किया। पुलिस ने रविवार को इस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Related News
1 of 1,163

पुलिस का कहना है, 40 साल के इस पिता ने सबसे पहले अपनी छोटी बेटी को शिकार बनाया। इस बच्ची की उम्र 9 साल है। इसके बाद 14 साल की बेटी और फिर 16 साल की बेटी अपने ही पिता की हवस का शिकार बन गईं। हैरानी की बात यह है कि हैवान बने इस पिता ने कई बार अपनी बच्चियों के साथ रेप किया। बच्चियों ने बताया कि उनका पिता पिछले 5 सालों से उनका रेप कर रहा है। छोटी बेटी जब 4 साल की थी तब उसका पहली बार रेप किया गया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूर वर्ग से आता है। उसकी पत्नी की मौत 5 साल पहले हो चुकी है। आरोपी की तीनों बेटियां जूनागढ़ के एक स्कूल में पढ़ती थीं। एक दिन पिता ने सबसे बड़ी बेटी के साथ रेप किया, जिसके बाद उसने पिता का भंडाफोड़ कर दिया। जन्माष्टमी के दिन भी इस हैवान पिता ने अपनी छोटी बेटी के साथ रेप किया था। अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए वह बच्चियों को धमकी देता था कि अगर उन्होंन यह बात किसी को बताई तो उन्हें बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

Comments
Loading...