लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

PGI थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 स्थित बरौली क्रॉसिंग के पास दिया गया वारदात को अंजाम, प्रॉपर्टी डीलर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

0 208

उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है. इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के पीजीआई (PGI) थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 स्थित बरौली क्रॉसिंग के पास बुधवार दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें..यूपीः हेड कांस्टेबल ने थाने में किया सुसाइड, ये वजह आई सामने

पैसे के लेनदेन को लेकर हुई हत्या

प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई फायरिंग की गई. जिसके बाद उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआत जांच में पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या का मामला सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस की मामले में तफ्तीश जारी है.

Related News
1 of 1,260
जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की माने तो मनीष यादव और पलक ठाकुर पर हत्या कराने का आरोप है. जबकि एसीपी कैंट ने कहा कि आरोपी और मृतक पूर्व परिचित थे. सब साथ में ज़मीनों का काम करते थे. हत्या से पहले सभी मृतक के घर में साथ बैठे थे. वापस लौटते समय आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें..UP में सख्त होगी साप्ताहिक बंदी, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...