प्रियंका लगातार पांचवी बार बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला

0 41

मनोरंजन डेस्क — देश गर्ल प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई है। ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन’ चुनाव में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं। उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया है। दीपिका पादुकोण को साल 2016 में भी यह टाइटल मिला था।

प्रियंका ने इस ऑनलाइन चुनाव में उनके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती हूं। इसका क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं इसके लिए आभारी हूं और आगे इसको बनाए रखना महत्वपूर्ण है।’ ‘ईस्टर्न आई’ के एंटरटेनमेंट एडिटर और ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन’ के संस्थापक असजाद नजीर ने चोपड़ा को सुंदर, दिमाग वाली, बहादुर और अच्छी दिल’ वाली महिला का मिश्रण बताया है।

Related News
1 of 306

Related image

वहीं भारत की छोटे पर्दे की स्टार निया शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। निया ने कहा है कि अब वह चोपड़ा जैसी ऊंचाई तक पहुंचने का साहस कर सकती हैं। इस सूची में दीपिक पादुकोण तीसरे स्थान, आलिया भट्ट चौथे स्थान और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान पांचवें स्थान पर हैं। वहीं इस सूची में कैटरीना कैफ का स्थान सातवां और श्रद्धा कपूर का स्थान आठवां है।

 

Comments
Loading...