महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना संकट में लखनऊ वासियों को भेजा ये…

0 36

लखनऊ– अखिल भारती कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजा है।

यह भी पढ़ें-Corona: जालौन में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, 12 पहुंचा आंकड़ा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भेजवाया है।इसके पहले महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं। लखनऊ में उन्होंने एक लाख मास्क भिजवाया है। आज से कांग्रेस के सिपाही इसका वितरण करेंगे।

Related News
1 of 1,606

गौरतलब है कि महासचिव श्री प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनके देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।

ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख अपने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने मजदूरों ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया मजदूर भाइयों का रेलवे किराया कांग्रेस पार्टी अदा करेगी।

Comments
Loading...