जोनस सरनेम हटाने के बाद निक की पत्नी कहलाने पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, कह दी ऐसी बात

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तक सबके फेवरेट कपल्स में से एक है। प्रियंका चोपड़ा एक खुबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ साथ सोशल मीडिया क्वीन भी है।

0 2,215

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तक सबके फेवरेट कपल्स में से एक है। प्रियंका चोपड़ा एक खुबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ साथ सोशल मीडिया क्वीन भी है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने अपने फैंस को सदमें डाल दिया था। क्योंकि उन्होंने अपने नाम के आगे से पति का सरनेम हटा दिया था। अब तो एक्ट्रेस को जोनस की वाइफ भी कहलाना रास नहीं आ रहा है।

प्रियंका को जोनस की पत्नी कहलाना नही आ रहा पसंद:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया से अपने पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस का सरनेम का सरनेम हटा दिया है। वही अब उन्हें उनकी पत्नी कहलाना भी पसंद नही आ रहा है। प्रियंका ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किया हैं। जिसमें उन्हें ‘निक जोनस की पत्नी’ कहकर संबोधित किया गया है। वही एक्ट्रेस ने स्क्रीनशॉट्स साझा करते हुए सवाल भी पूछा है कि, ‘क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए’’।

प्रियंका का मोस्ट एडमायर्ड वुमन की लिस्ट में हुई शामिल:

Related News
1 of 313

भारत की खुबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में शामिल है। प्रियंका इस साल के टॉप 10 की सूची में जगह बनाने वाली इकलौती एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्वे में 38 देशों के 42,000 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें प्रियंका रैंकिंग मे 10वां स्थान हासिल किया है।

2018 में हुई थी प्रियंका-निक की शादी:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर में रॉयल वेडिंग की थी। पहले दोनों की शादी हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। प्रियंका निक से तब मिलीं थी जब वह हॉलीवुड फिल्म में अभिनय करने के लिए अमेरिका गई थीं।

 

 

ये भी पढ़ें.. अब 18 में नहीं 21 साल में बेटियां बनेगी दुल्हन, कैबिनेट से प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

ये भी पढ़ें..पुलिस विभाग हुआ शर्मसार: पुलिसकर्मी ने पत्नी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...