प्रियंका चोपड़ा बनी मां, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री व मिस युनिवर्स का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के लिए एक गुड न्यूज दी है।

0 382

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री व मिस युनिवर्स का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के लिए एक गुड न्यूज दी है।  प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया कि (प्रियंका और जोनस) हम पैरेंट्स बन गए है।  वही प्रियंका को कई सेलेब्स ने बधाई भी है। बता दें कि अभी इसकी पुष्टि नही हुई है कि बेटा हुआ या बेटी!

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दी खुशखबरी:

प्रियंका ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को माता-पिता बनने की खुशखबरी दी है।  उन्होंने लिखा है कि, हमने सेरोगेसी के जरिए अपने परिवार में एक बच्चे का स्वागत किया है।  हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।  बहुत-बहुत धन्यवाद।  वही बॉलीवुड के कई सेलेब्स प्रियंका और जोनस को खूब बधाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CZAJvizvjf4/

Related News
1 of 313

2018 में कपल ने की थी शादी:

प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी के पवित्र बंधन में बधे थे।  बता दें कि इस खुबसूरत जोड़ी ने शादी करने से पहले लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था।  वही प्रियंका अपने पति जोनस के साथ अमेरिका में ही रहती है।

 

 

Comments
Loading...